खेत में टूटे पड़े तार के चपेट में आए दो सगे भाई, झुलसे
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार को खेत में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से दो सगे भाई झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिहौरा मजरे पोरई गांव निवासी एवं दो सगे भाई ताज मोहम्मद और फूल मोहम्मद खेत गए थे। यहीं पर बिजली का तार टूटा पड़ा था, जिस पर करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगने से दोनों झुलस गए। सूचना पर ग्रामीण और परिवारीजन पहुंचे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अटौरा बिजली उपकेंद्र के जेई ओम प्रकाश शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।