फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन शिविर में 111 लोगों ने जमा किए फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन शिविर में 111 लोगों ने जमा किए फॉर्म
विज्ञापन

डीह (रायबरेली)। ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को पेंशन शिविर लगाया गया। इसमें विधवा, वृद्धा, निशक्त के फॉर्म भरे गए। शिविर का संचालन ब्लॉक प्रमुख उदय विक्रम सिंह व खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर में 111 लोगाें ने आवेदन फॉर्म जमा किए। बीडीओ ने बताया कि इन फॉर्मों का सत्यापन करने के बाद पात्र लोगों को पेंशन दिलाई जाएगी। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जिस गांव में पेंशन के लिए विधवा, निशक्त या वृद्ध हों उनको लाकर फॉर्म जमा करा दें, जिससे उनको भटकना न पडे़। खंड विकास अधिकारी ने प्रधानों व रोजगार सेवकों से इस तरह के शिविर में सहयोग करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण बाबूलाल, अकबर सिद्दीकी, शीतला प्रसाद कश्यप, छोटेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें