फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयूसी पैसेंजर ट्रेन में यात्री को जहरखुरानों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन में यात्री को जहरखुरानों ने लूटा
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। कानपुर से प्रयाग के बीच चलने वाली एयूसी पैसेंजर गाडी़ में एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जीआरपी ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। ऊंचाहार कोतवाली के गांव वैशन का नंदौरा निवासी सतीश कुमार (28) पुत्र राजाराम फरीदाबाद में दैनिक मजदूरी करता है। जहां से वह कानपुर से प्रयाग के लिए जानेेे वाली ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी व सामान लूट लिया। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक के परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें