24 मोहल्लों की बंद रहेगी आपूर्ति
रायबरेली (ब्यूरो)। शहर के तेलिया कोट विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दीवानी कचहरी समेत 24 से ज्यादा मोहल्लों की बिजली मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र और 33 केवी लाइन में अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। एसडीओ टाउन अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तेलिया कोट से दीवानी कचहरी, सुपरमार्केट, प्रभु टाउन, अस्पताल चौराहा, रतापुर, अलीमिया कॉलोनी समेत 24 से ज्यादा मोहल्लों की बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार को तेलियाकोट उपकेंद्र और त्रिपुला ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवी लाइन का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा।