फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम का

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम का झोलाछाप की दुकान पर छापा
विज्ञापन

डलमऊ (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर कठोइया गांव में अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। कोई कागजात नहीं दिखा पाने पर झोलाछाप के खिलाफ लालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए डाक के माध्यम से तहरीर भेजी गई है। डलमऊ सीएचसी के प्रभारी डॉ. विनोद सिंह चौहान ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर बसंतपुर कठोइया गांव में एक झोलाछाप के यहां छापेमारी की गई। संचालक कोई कागजात नहीं दिखा पाया। यही नहीं यहां पर गांव के ही एक व्यक्ति का पेड़ के नीचे इलाज किया जा रहा था। प्रभारी ने बताया की इलाज में प्रयोग की जा रही दवाओं को कब्जे में ले लिया गया है। झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए डाक के माध्यम से लालगंज कोतवाली को तहरीर भेजी गई है। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें