डीएम को सौंपा ज्ञापन
रायबरेली। आयुष चिकित्सालयों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित करने का आदेश के खिलाफ गुरुवार को प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ ने भी डीएम को ज्ञापन सौंपकर आदेश का विरोध किया। प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. शोभा चावला और सचिव डॉ. प्रदीप विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार का एक ही छत के नीचे सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मंशा तो ठीक है, लेकिन इस व्यवस्था से रोगियों को परेशान होना पडे़गा। सरकार अपने इस आदेश को वापस ले।