जेल की खराब बैरकों की कराएं मरम्मत
रायबरेली। प्रभारी जिला जज तरुण सक्सेना ने जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा के साथ बुधवार को जिला कारागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक की। बैठक में प्रभारी जिला जज ने खराब बैरकों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कारागार में बंदियों की नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराएं। 70 साल के ऊपर के बंदियों की दया याचिका पर विचार किया जाएगा। महिला एवं पुरुष बंदियों के लिए रोजगार परख प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश प्रभारी जिला जज ने दिए। इसके अलावा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कैदियों के आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। जेल अधीक्षक पीके शुक्ला ने निरक्षर बंदियों को पढ़ाने की व्यवस्था कराने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया।