फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्यक्रिया के लिए जा रहे चालक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से चालक की मौत
विज्ञापन

शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक चालक को बेकाबू दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर घायल चालक की मौत हो गई। दुबे का पुरवा मजरे उमरार थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ निवासी दिनेश कुमार दुबे (30) ट्रक चालक है। मंगलवार तड़के सुबह चार बजे दिनेश कुमार शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव के पास ट्रक खड़ा कर नित्यक्रिया के जा रहा था। सड़क पार करते समय दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने घायल हो सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छोटे भाई सूरज दुबे ने बताया कि मृतक के एक दो साल की बच्ची है। थानाध्यक्ष लालचंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एसओ का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें