फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग मंच पर जूता पहनकर पहुंचे मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
योग मंच पर जूता पहनकर पहुंचे मंत्री
विज्ञापन

रायबरेली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में यहां भाग लेेने आए जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बुधवार को मंच पर जूता पहनकर पहुंच गए। मंत्री जी के जूता का फीता खुला था, जिसे किसी कार्यकर्ता ने बांधा। इसको लेकर वहां मौजूद लोगों में नाराजगी थी, लेकिन मामला मंत्री से जुड़ा होने के कारण इसको लेकर कोई खुलकर आपत्ति नहीं जता सका। उधर, मंत्री के पीएस आरपी मिश्रा ने पूछने पर मोबाइल पर बताया कि कार्यक्रम खत्म हो गया था। बारिश के कारण लोग चले गए थे। मंच खाली था। 2010 में आरडीएक्स रिमोट बम विस्फोट में मंत्री की अंगुलियों में दिक्कत आ गई थी, तब से उनके साथ रहकर उनका छोटा भाई ही जूता पहनाता है। मंच पर जूते पहनकर मंत्री गए ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें