फंदे से लटकता मिला युवक का शव
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र सुआखेड़ा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंत्येष्टि कर दी। सुआखेड़ा गांव में एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में कमरे में लटकता मिला। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो पता चला। परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही मृतक की अंत्येेष्टि कर दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।