फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भवन के निर्माण में गड़बड़ी, बीडीओ को जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी भवन के निर्माण में गड़बड़ी, बीडीओ को जांच
विज्ञापन

रायबरेली। शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के शिवली गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला प्रकाश में आया है। सीडीओ ने बुधवार को बीडीओ शिवगढ़ को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। शिवगढ़ ब्लॉक के शिवली गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। मामले में सीडीओ से शिकायत की गई कि निर्माण में मानकों को ध्यान में नहीं रखा जा रहा है। घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने का भी आरोप लगाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने बीडीओ शिवगढ़ प्रवीण कुमार को इंजीनियरों की टीम बनाकर जांच कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। सीडीओ देवेंद्र पांडेय ने बताया कि बीडीओ को जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें