रेखा शुक्ला होंगी आप की चेयरमैन उम्मीदवार
रायबरेली। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी ने रेखा शुक्ला पत्नी राकेश चंद्र शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। वह वरिष्ठ समाजवादी चिंतक एवं गांधीवादी नेता बच्चूलाल शुक्ल की पुत्रवधू हैं। बैठक में चेयरमैन के अलावा चार सभासद प्रत्याशियों की भी घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक बुद्धदेव सिकदार ने की। चुनाव संचालक अवधेश कुमार सिंह व बृजेश तिवारी को बनाया गया। जिला सचिव नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि शेष अन्य सभासद पदों के उम्मीदवार भी जल्दी घोषित किए जाएंगे।