अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
शिवगढ़ (रायबरेली)। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी सुमन (50) पत्नी हरि सिंह के साथ रविवार को अपनी रिश्तेदारी गंगागंज थाना हरचंदपुर गई थी। सोमवार दोपहर वह हरचंदपुर कस्बे में वह घर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। ब्यूरो