फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रन का पुरवा गांव के पास कटी गढ़ी खास माइनर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में घुसा पानी, 500 बीघे धान की फसल डूबी
विज्ञापन

अमावां (रायबरेली)। सिंचाई विभाग के अफसरों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र में मंगलवार को मिश्रन का पुरवा गांव के पास गढ़ी खास माइनर कट गई। इससे कई गांवों में पानी भर गया। साथ ही 500 बीघे से ज्यादा धान, उड़द आदि की फसल डूब गई है। खास बात ये है कि सूचना के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों ने स्वयं काफी मशक्कत के बाद माइनर बांधी, जो फिर कट सकती है। उनका कहना है कि आए दिन माइनर कट जाती है। इससे नुकसान उठाना पड़ता है। अमावां ब्लॉक क्षेत्र के मिश्रन का पुरवा गांव से होकर गढ़ी खास माइनर निकली है। इस माइनर से क्षेत्रीय किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। अचानक माइनर मिश्रन का पुरवा गांव के पास ही कट गई। देखते ही देखते पानी मिश्रन का पुरवा गांव के अलावा धौरहरा, जूनारदार, लोधन का पुरवा, धमसी राय के पुरवा आदि गांवों में घुस गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना सिंचाई विभाग के अफसरों को दी गई, लेकिन अफसर, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे स्वयं ग्रामीणों ने माइनर को बांधा। माइनर कटान की वजह से करीब 500 बीघे धान, उड़द, मूंगफली आदि की फसल डूब गई है। क्षेत्रीय किसान रामकरन, शिवकरन, सोमनाथ, राज नारायण, महेश, गंगाराम, किशोर का कहना है कि आए दिन माइनर को कोई काट देता है। इस वजह से उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। इस बार भी पानी फसलों में भर गया है। यही हाल रहा तो उनकी फसल खेत में ही सड़ जाएगी और उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। गांवों में पानी भर गया है। इससे आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, बीडीओ अमावां कमलेश कुमार द्विवेदी का कहना है कि माइनर कटने की सूचना नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें