बुजुर्ग का शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका
तिलोई। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के घुराडीह निवासी रामनायक सिंह (70) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शनिवार को गांव के पास स्थित तालाब में उतराता मिला। घर वालों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। घर वालों का कहना है कि 26 जून को वह दवा लाने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से वह लौटकर नहीं आया। एसओ रामराघव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह से सामने आएगी।