फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यवाहक एडीओ पंचायत संस्पेंड,

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यवाहक एडीओ पंचायत सस्पेंड
विज्ञापन

रायबरेली। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में हरचंदपुर के कार्यवाहक एडीओ पंचायत को जहां सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं अमावां ब्लॉक के बीडीओ समेत दो अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 15 जून को कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में खुले में शौच मुक्त कराए जाने से संबंधित बैठक डीएम ने ली थी। इसमें समस्त विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों ने भाग लिया था। बैठक के दौरान अमावां और हरचंदपुर में उक्त योजना के तहत निर्धारित प्रारूप पर रोस्टर तैयार कराकर उपलब्ध नहीं कराया गया। साथ ही बेस लाइन सर्वे का कार्य ठीक नहीं कराया गया था। इस पर विकासखंड हरचंदपुर के कार्यवाहक एडीओ पंचायत शंभू सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जबकि विकासखंड अमावां के सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी और बीडीओ कमलेश कुमार द्विवेदी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। - ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें