विकास कार्यों में धांधली उजागर, नोटिस जारी
परशदेपुर (रायबरेली)। छतोह ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा छतोह में वर्ष 2016-17 में राज्य वित्त, चौदहवां वित्त एवं मनरेगा से कराए गए कार्यों में धांधली उजागर हुई है। कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। क्षेत्र के ग्राम सभा छतोह में कराए गए कार्यों की जांच 4 मई 2017 को कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अरुण सिंह, खंड विकास अधिकारी इंद्रपाल, अतिरिक्त कार्यक्त्रस्म अधिकारी शिवेंद्र ने जांच की थी। जांच में राज्य वित्त, चौदहवां वित्त एवं मनरेगा के कार्यों में कई विकास कार्यों में लापरवाही मिली थी। मनरेगा के कार्यों में गाइड लाइन का उल्लंघन पाया गया था। कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ने प्रधान प्रतिभा, रोजगार सेवक सत्येंद्र व ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस दिया गया है। यदि तीन दिन के अंदर जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।