फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने मचाई तबाही, पांच घरों की गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से पांच घरों की गृहस्थी राख
विज्ञापन


राही (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के औघड़ आश्रम के निकट बस्ती बनाकर जीवन यापन कर रहे पांच परिवारों के सपनों को लपटों ने राख कर दिया।

आग ने एक झटके में खुले आसमान के नीचे ला दिया। अग्निकांड में पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। खाने पीने तक का सामान नहीं बचा है।

दमकल कर्मियों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। तब तक करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया।

शहर से सटे औघड़ आश्रम के निकट झोपड़ी बनाकर गुजर-बसर कर रहे लोगों के घरों में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक पांच मकान राख हो गए।

किसी की टीवी, फ्रिज तो किसी की बाइक साइकिल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। किसी तरह राहगीरों की मदद से आग बुझाई गई।

हादसे में सुनील कुमार, देवीशंकर, प्रदीप कुमार, रमेश की झोपड़ी जली है। चारों घरों में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। खाने, पीने के अलावा कपड़े जल गए। तहसीलदार सौरभ शुक्ला ने बताया कि पीड़ित परिवार को मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें