करंट से छात्र की मौत
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के टटियापुर मजरे बसंपुर कठोइया गांव निवासी एक छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका भाई बाल-बाल बच गया। टटियापुर मजरे बसंतपुर कठोइया गांव निवासी अजय (12) पुत्र रामसजीवन प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है। वह और उसका छोटा भाई उमेश दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के निकट नहर के पास एक पेड़ में एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया था। जिससे पेड़ में करंट उतर रहा था। उमेश की साइकिल पेड़ से छू गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। जबकि उसका भाई करंट के झटके से दूर जा गिरा। जब तक कोई कुछ समझ पाता व बचाने का प्रयास करता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अजय की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ब्यूरो