मदरसे में फहराया जाएगा झंडा
रायबरेली। मरकज-ए-अहल-ए-सुन्नत दारूल उलूम हबीबिया गुलशन-ए-रजा जगपालताल में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई। बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक का मंचन करके पूर्वाभ्यास किया। प्रबंधक हाफिज अनीस अहमद साहब कुरैशी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद बच्चे कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसमें अलमदीना पब्लिक स्कूल धुन्नी सिंह नगर, मदरसा दारूल उलूम हबीबिया गुलशन रजा लिलबनात अनवर नगर के सभी स्टाफ व बच्चे शामिल रहेंगे।