दो दिन प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
रायबरेली। ट्रांसमिशन बछरावां की बिजली आपूर्ति दो दिन प्रभावित रहेगी। इस ट्रांसमिशन से जुड़े बछरावां, महराजगंज, शिवगढ़, हरचंदपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बंद रहेगी। ट्रांसमिशन के एसडीओ एके मौर्य ने बताया कि अमावां से रग्घूपुर ट्रांसमिशन के बीच तार बिछाने का कार्य हो गया। यह तार अमावां ट्रांसमिशन से बछरावां ट्रांसमिशन को जाने वाली लाइन के ऊपर से खींचे जाएंगे। इस वजह से 1 और 2 जनवरी को बछरावां ट्रांसमिशन की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो त्रिपुला और डलमऊ के कुछ उपकेंद्रों को भी बंद रखा जाएगा। ब्यूरो