शांति पूर्वक मनाएं बारावफात
खीरों (रायबरेली)। थाना परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आने वाले त्योहार बारावफात को शांति पूर्वक मनाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने कहा कि बारावफात त्योहार को हिंदू व मुस्लिम भाई चारे के साथ मनाएं। यदि किसी अराजकतत्व द्वारा किसी तरह की गड़बड़ी फैलाई जाती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस शिकायत पर सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी। इस मौके पर महेश कुमार, लालजी मिश्रा, राजेंद्र सिंह, अतीक, अब्दुल समद, मोहम्मद इंतजार आदि मौजूद रहे।