फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली ट्रांसफार्मर में उतरा करंट, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉली ट्रांसफार्मर में उतरा करंट, महिला झुलसी
विज्ञापन

रायबरेली। शहर के शक्ति नगर मोहल्ले में एक महिला ट्रॉली ट्रांसफार्मर में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। बेहोशी की हालत में आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शक्ति नगर मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र से होती है। मोहल्ले का ट्रांसफार्मर एक महीने से खराब है। इसके स्थान पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगा है। ट्रांसफार्मर में करंट उतर रहा था। रास्ते में पानी भर रहा था। अंबेडकरनगर की रहने वाली सोनी (35) ट्रांसफार्मर के बगल से निकल रही थी। इसी दौरान उसका हाथ ट्रांसफार्मर से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। मोहल्ले के सुशील कुमार, अखिलेश, बंशीलाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर में कई दिन से करंट उतर रहा है। इसकी जानकारी संबंधित कर्मचारियों को दी गई है, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया है। अवर अभियंता प्रीतमकांत ने बताया कि जानकारी हुई है। ट्रांसफार्मर में करंट कहां से आ रहा है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें