फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरकर युवक की जान गई
विज्ञापन

हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक गंगागंज रेलवे स्टेशन के निकट संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। इलाकाई लोगों का का कहना है कि वह अपने आप गिरा, जबकि कुछ लोग धक्का देने से गिरने की बात बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर गंगागंज रेलवे स्टेशन के निकट एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह ग्रामीणों को जानकारी होने पर इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान रामस्वरूप पासी पुत्र राम अधार निवासी ग्राम छतरिया के रूप में हुई। दरोगा पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें