फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में खूनखराबा, जवान समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की घटनाओं में जवान समेत सात घायल
विज्ञापन


ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई मारपीट में सेना के जवान समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।

चड़रई गांव में सार्वजनिक नाली को गांव के ही एक व्यक्ति ने बंद कर दिया था, जिससे घरों का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा था।

गांव के राजनारायन पांडेय नाली की सफाई कर रहे थे। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

बचाव में आए उनके भाई जगदीश और भतीजे सुधीर को भी मारापीटा। सीएचसी के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामले में गांव के बबलू, संजय, अर्जुन और अखिलेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष से बबलू को भी चोटें आईं हैं।

रम्मन की झोर गांव में विनोद कुमार सेना में जवान है। इस समय वह छुट्टी लेकर गांव आया है। गुरुवार सुबह विनोद कहीं बाइक से जा रहा था।

रास्ते में गांव के चंदरे की सरिया रखी थी। सरिया में जवान की बाइक फंस गई। इसको लेकर मारपीट हो गई। इसमें विनोद का सिर फट गया।

हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गांव के ही चंदरेश, सुभाष, सुखेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बतौवापुर गांव में भूमि विवाद में ज्योति और उनकी मां शिवकली को मारपीट करके घायल कर दिया गया है। पट्टी रहस कैथवल गांव में मायावती की पिटाई करके घायल कर दिया गया। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें