आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
रायबरेली। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना मंगलवार को जारी रहा। विकास भवन परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें और सहायिकाओं ने काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की। जिला प्रभारी राकेश कुमार शुक्ला, जिलाध्यक्ष लीना पांडेय ने कहा कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी गलत अफवाह फैलाकर हम लोगों के हौसले को तोड़ना चाह रहे हैं। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक हम लोगों धरना जारी रहेगा। इस मौके पर बीना श्रीवास्तव, सुनीता त्रिपाठी, सीता सिंह, कुमकुम, माया त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।