फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र निशान साहिब को चढ़ाया चोला
विज्ञापन

रायबरेली। गुरुनानक देव जी के 04 नवंबर को प्रकाश उत्सव के मद्देनजर रविवार को सिख समुदाय के लोगों की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुद्वारा में पवित्र निशान साहिब को चोला चढ़ाया गया। गुरुनानक नगर स्थित गुरुद्वारा से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल चौराहा समेत पूरे शहर में भ्रमण करने के बाद प्रभात फेरी गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरानन पवित्र निशान साहिब को चोला चढ़ाया गया। चोला चढ़ते वक्त महिलाएं, बच्चे, युवक गुरु का पाठ कर रहे थे। इस मौके पर सतनाम सिंह मोंगा, मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलदीप सिंह, गुरुभेज सिंह, सुरेंदर सिंह, तेजपाल सिंह, गुरजीत तनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें