फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटवा दिया गया नीम का पेड़, लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नीम का हरा पेड़ काटा, लकड़ी बरामद
विज्ञापन

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के डुमटहर गांव में वन माफिया ने एक बार फिर हरे नीम के पेड़ को काटकर गिरवा दिया। पेड़ काटने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही ठेकेदार समेत अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने लकड़ी जब्त कर ली है। डुमटहर गांव में नीम का हरा पेड़ काटा जा रहा है। इसकी सूचना एसओ संजय सिंह को दी गई। एसओ ने एसआई कमलेश सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस को आता देख ठेकेदार समेत अन्य पेड़ काट रहे लोग भाग गए। एसओ ने बताया कि ठेकेदार जमील निवासी शिवपुरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नीम की लकड़ी जब्त कर ठेकेदार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें