फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जीडीएस कर्मियों ने किया प्रदर्शन, मांगा हक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीएस कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रायबरेली। अखिल भारतीय डाक जीडीएस कर्मचारी संघ ने गुरुवार को दूसरे दिन भी घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर में सभी ने धरना दिया। हड़ताल के चलते शाखा डाकघरों में तालाबंदी रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। मंडल मंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि जीडीएस कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, अफसरों की ओर से किया जा रहा उत्पीड़न बंद किया जाए आदि हमारी मांगें हैं। जिसे पूरा करने में केंद्र सरकार की ओर से वादाखिलाफी की जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नेहा सचान, विशाल श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, राम अवध मिश्रा, निहारिका तिवारी आदि मौजूद रहे। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) कर्मचारी संघ के बैनर तले डाक सेवकों ने डाकखाने पर धरना दिया और मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों का पूरी तरह से केंद्र सरकार शोषण कर रही है। इस मौके पर सुशील कुमार, सुनीता साहू, विमला यादव, आनंद मौर्य, पुरुषोत्तम शुक्ला, रश्मि पटेल, सूरज सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें