फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वैन पान की गुमटी में घुसी, मासूम समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वैन पान की गुमटी में घुसी, मासूम समेत दो घायल
विज्ञापन

खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के खीरों के कस्बा में गुरुवार दोपहर एक अनियंत्रित वैन पान की गुमटी में घुस गई, जिससे उसमें बैठी एक महिला तथा एक अबोध बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने वाहन चालक को पकड़ कर खीरों पुलिस के हवाले कर दिया। कानपुर नगर की रहने वाली उमा वर्मा (35) ने बताया कि उसके पति त्रिलोकी नाथ कानपुर में राजगीरी का काम करते हैं। वह अपनी दो बेटियों शालू वर्मा (18) और कशिश (11) के साथ अपने मायके खीरों आई थी। कस्बा खीरों में उसके भाई राजेश उर्फ लाला की पान की दुकान है। गुरुवार की दोपहर अपनी भतीजी अंशिका (1) को लेकर उसी दुकान के सामने बैठी थी। इसी दौरान तिवारिन खेड़ा निवासी वैन चालक सूरज लापरवाही के साथ वाहन चलाते हुए आया और दुकान की गुमटी में जोरदार ठोकर मार दी। इससे गुमटी टूट गई और वह तथा उसकी गोद में बैठी भतीजी अंशिका घायल हो गई। थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने बताया कि वाहन के साथ चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें