रायबरेली। आबकारी टीम ने सोमवार को दो गांवों में छापा मारा और 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आबकारी निरीक्षक प्रशांत कुमार ने टीम के साथ गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर व यदुनाथ सिंह का पुरवा गांव में छापा मारा। इस दौरान गांवों में कच्ची शराब बनाई जा रही थी। मौके पर 400 किलो लहन नष्ट किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।