18 ब्लॉकों में मतगणना एक नवंबर की सुबह से शुरू होगी। मतगणना स्थलों के बाहर सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए हैं। बैरीकेडिंग करके भीड़ को रोका जाएगा।
एजेंटों के अलावा किसी को भी मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। एक नवंबर को 7863 प्रत्याशियों का भाग्य खुलेगा।
पिछले एक महीने से डीडीसी और बीडीसी के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चारों चरण का मतदान होने के बाद अब मतगणना की तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।
सभी ब्लॉकों की अलग-अलग मतगणना होगी। 620 पोलिंग पार्टियों के माध्यम से 3470 कर्मचारी मतगणना कार्य में लगाए गए हैं। पंचायत वार मतगणना के लिए 310 टेबल लगाई गई हैं।
एक पंचायत में दो-दो टेबल लगाई गई हैं। एक पर बीडीसी व दूसरी टेबल पर डीडीसी के मतों की गणना होगी।