निकाला कैंडल मार्च
रायबरेली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर एनटीपीसी हादसे में मृतकों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मृतकों के परिवारीजनों को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। इस मौके पर प्रीती सिंह, राजनारायण मौर्य, किरन सिंह, ममता राजभर, सूर्य विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।