फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नहर में मिला महिला का शव
विज्ञापन

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह शारदा सहायक नहर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के हाथ में बीको लगा था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बीमारी से पीड़ित थी। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जगदीशपुर गांव से होकर शारदा सहायक नहर निकली है। सुबह लोग नित्यक्रिया की तरफ गांव की तरफ गए तो 40 वर्षीय महिला का शव देखा। सूचना पर एसओ अशोक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। एसओ का कहना है कि मृतका की पहचान कराने के लिए पड़ोसी जनपदों बाराबंकी, लखनऊ, प्रतापगढ़ जिले की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। मृतक के हाथ में बीको लगा था। जैसे कुष्ठ रोगी के चेहरे पर फोडेे़ पड़ जाते थे, उसी तरह के निशान भी चेहरे पर थे। बीमारी से तंग आकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले की पड़ताल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें