अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, महिला की मौत
इन्हौना (रायबरेली)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क पर बने ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बाइक पर पीछे सवार महिला सड़क पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवारीजनों ने बिना पीएम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह सेमरौता निवासी अजमतुलनिशा (40) पत्नी माशूक अली अपने भाई इबरार के साथ सुबह भेल गांव दवा लेने जा रही थी। बालनगर चौराहे के पर बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक चढ़कर अनियंत्रित हो गई। इससे अजमतुलनिशा बाइक से नीचे गिर गई। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शिवरतनगंज जावेद इकबाल ने बताया कि जांच की जा रही है।