शैलेंद्र अध्यक्ष और सूर्यभान बने महामंत्री
रायबरेली। व्यापार विरोधी जीएसटी से देश में आर्थिक मंदी आ गई है। इसने उद्योग व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। यह बात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने बुधवार को हरचंदपुर के निकट अचलेश्वर बाजार मंडल के गठन और शपथ ग्रहण समारोह में कही। इससे पहले जिला महामंत्री जावेद खान ने मंडल की 116वीं इकाई के रूप में अचलेश्वर इकाई का गठन किया। जावेद ने बताया कि इकाई अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, महामंत्री सूर्यभान सिंह, कोषाध्यक्ष पुष्कल मिश्र, संरक्षक घनश्याम सेठ, उपाध्यक्ष अभय सिंह, राजेश सिंह, शिवप्रसाद सोनी, पंकज गुप्ता, राधेश्याम चौरसिया, सचिव विनीत जायसवाल, विनोद साहू, नरेंद्र कुमार, कमलेश सिंह, श्यामू सिंह को बनाया गया है। इसी तरह संगठन मंत्री राजनाथ सिंह व रमाकान्त सिंह को दायित्व के पद की शपथ ग्रहण कराई।