1.29 लाख बच्चों ने पी पोलियो खुराक
रायबरेली। जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। सीडीओ देवेंद्र पांडेय ने जिला अस्पताल में लगे बूथ में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन एक लाख 29 हजार 778 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सीडीओ ने कहा कि अभिभावक बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि तीन लाख 78 हजार 341 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए रविवार को 1672 बूथों पर 1141 टीमों ने पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाई। सोमवार को टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इस कार्य में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने कहा है कि शिक्षामित्र नहीं आ रहे हैं। इसलिए प्रेरकों की ड्यूटी पोलियो अभियान में लगाया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. बीरबल, डॉ. दीपेंद्र सिंह, डॉ. एसएस पांडेय मौजूद रहे।