फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल को जमीन दिलाने के लिए ढहवाया अवैध अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल को जमीन दिलाने के लिए ढहवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

रायबरेली। तिलोई-इन्हौना मार्ग पर लोधवरिया नइया नाला के निकट 69 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले अस्पताल के लिए जमीन मुहैया कराने की समस्या दूर होती नजर आ रही है। अस्पताल के ठीक सामने खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसे बुधवार को जेसीवी के जरिए हटवा दिाय गया। पुलिस प्रशासन बुधवार सुबह पूरे तामझाम के साथ मौके पर पहुंचा और अवैध कब्जे को ढहवा दिया। कुछ समय पूर्व तिलोई विधानसभा के दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने भी जमीन का मामला उठा था। कहा गया था कि जमीन न मिल पाने के कारण अस्पताल नहीं बन पा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन को जमीन दिलाने की बात कही थी। एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला, सीओ डॉ. बीनू सिंह समेत सर्किल के चारों थानों की पुलिस राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंची। एसडीएम का कहना है कि लोगों ने जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर रखा था, जिसे हटवा दिया गया। अब अस्पताल निर्माण के लिए जमीन मुहैया हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें