फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पुरुष और पांच महिलाओं ने किया चोटी कटने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पुरुष और नौ महिलाओं ने किया चोटी कटने का दावा
विज्ञापन

रायबरेली/लालगंज। जिले में एक पुरुष और नौ महिलाओं ने चोटी कटने का दावा किया है। फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक जायस के केसरिया सलेमपुर गांव निवासी महेश कुमार ने बाल और पनवारी गांव में मनीषा (22) ने चोटी कटने और दोनों ने बेहोश हो जाने का दावा किया। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक सिंहपुर मजरे सराय छत्रधारी की रहने वाली पूजा चतुर्वेदी पत्नी वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने दावा किया कि शुक्रवार रात चोटी कट गई। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे की रहने वाली काजल (12) पुत्री श्रवण कुमार ने दावा किया कि रात में उसकी चोटी कट गई। बंगलहन खेड़ा की रहने वाली मैका (50) ने भी चोटी कटने का दावा किया। सतांव प्रतिनिधि मुताबिक क्षेत्र के पूरनपुर गांव की रहने वाली कौैशल्या (35) पत्नी रजऊ ने दावा किया कि रहस्यमय तरीके से चोटी कट गई। एसओ विनोद सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव निवासिनी रिंपल (30) पत्नी समरबहादुर सिंह, खीरों के एकौनी गांव निवासिनी अनुसुइया (28) पत्नी जगतनारायन ने रहस्यमयी ढंग से चोटी कटने का दावा किया। वहीं लच्छीपुर गांव निवासिनी स्वाति (30) पत्नी सर्वेश व देवगांव के सरजू रैदास की 18 वर्षीय पुत्री प्रीती ने भी शुक्रवार रात चोटी कट जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें