पीडब्ल्यूडी के दफ्तरों में मिला लार्वा
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग की टीम को गुरुवार को जांच के दौरान पीडब्ल्यूडी दफ्तरों समेत कई स्थानों पर लार्वा मिला। इस पर नोटिस जारी किया गया। सीएमओ डॉ.डीके सिंह ने बताया कि सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल में लगे कूलर और टॉयलेट की छत पर लार्वा मिला। सुमित्रा नर्सिंग होम में लगे दो कूलरों में लार्वा पाया गया। गोरा बाजार स्थित पुलिस चौकी में लगे कूलर में लार्वा मिले। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी खंड प्रथम के कैंप ऑफिस, पीडब्ल्यूडी द्वितीय खंड के कार्यालय और पीडब्ल्यूडी के आवासीय परिसर में लार्वा मिले। नोटिस जारी करके जवाब तलब किया गया है।