फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशापुर माइनर में डूबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आशापुर माइनर में डूबकर बालक की मौत
विज्ञापन

तिलोई (रायबरेली)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को माइनर में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मोहनगंज थाना क्षेत्र के देवकली निवासी शिवम् (12) पुत्र रामनरेश दोपहर में अन्य बच्चों के साथ आशापुर माइनर में नहाने गया था। इसी दौरान शिवम माइनर में डूब गया। शोरगुल पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर शिवम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को घटना की सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिवम की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि घटना की सूचना थाने पर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें