फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: सूचना न देने पर अपर मुख्य अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना

Tue, 14 Feb 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना न देने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अधिकारी पर जनवरी में भी जुर्माना लग चुका है।
विज्ञापन

शहर के गोराबाजार नारायण नगर निवासी रवि कुमार सिंह ने जिला पंचायत से सूचना मांगी थी। तय समय में सूचना न देने पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया था।
मामले में आयोग ने जनवरी में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। रवि कुमार सिंह की मांगी गई दूसरी सूचना के मामले में भी आयोग ने अपर मुख्य अधिकारी पर 25 हजार रुपये का और जुर्माना लगाया है। आयोग ने जुर्माना जमा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें