भारत विकास परिषद ने किए अच्छे कार्य
रायबरेली। भारत विकास परिषद की ओर से रिफार्म क्लब में शरद मेले का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने दीप प्रज्ज्वलन मेले की शुरुआत की। उन्होंने पूरे मेले का अवलोकन किया और कहा कि समाज हित में भारत विकास परिषद ने अच्छे कार्य किए हैं। मुख्य अतिथि ने कमला कृष्ण हासानी चिकित्सालय निर्माण के लिए पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की। मेले में लोगों ने व्यंजनों का आनंद उठाया। महिलाओं ने कई खेलों में प्रतिभाग किया। लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार आरके ट्रेडर्स को एलसीडी टीवी मिली। मेले में डॉ. हरिश्चंद्र गुप्ता, हरीशंकर, नवल किशोर बाजपेयी, राजीव वर्मा, कल्पना, अमिता, गीता कुमार, हरिचंद्र शर्मा मौजूद रहे।