आनंगनबाड़ी संघ का धरना जारी
रायबरेली। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का विकास भवन में चल रहा धरना रविवार को 22वें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष लीना पांडेय ने बताया कि सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय आएंगे। नगर अध्यक्ष बीना सिंह ने कहा कि सभी बहनों को नगर निकाय चुनाव का बहिष्कार कर अपनी ताकत सरकार को दिखा देनी है। पूनम त्रिवेदी ने कहा कि 22 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी सुध लेने वाला कोई भी अधिकारी नहीं आया है। प्रियंका सिंह ने अपने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर राकेश शुक्ला, प्रतिमा सिंह, मधुलता मिश्रा, अर्चना आदि मैजूद रहीं।