एसडीएम और एसओ के खिलाफ होगी जांच
रायबरेली। एक पीड़ित महिला न्याय की उम्मीद के लिए परिवार समेत एक पखवारा समय से ज्यादा धरने पर बैठी थी, लेकिन उसकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं था। नए डीएम संजय कुमार खत्री की निगाह रविवार को उस पर पड़ी तो वह उसके पास पहुंच गए। हरदी टीकर पोस्ट बेनीकामा की रहने वाली सूरजकली ने नए डीएम को उसकी सहन की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। एसओ व एसडीएम से शिकायत की गई, लेकिन वे दबंगों का साथ दे रहे है। कार्रवाई नहीं हो रही थी। अपनी व्यथा बताते हुए रो पड़ी। उसने अधिकारियों की मनमानी की शिकायत भी की। डीएम ने इस मामले में अब तक लापरवाही क्यों की गई, इसके लिए एसडीएम ऊंचाहार व एसओ जगतपुर के खिलाफ जांच के आदेश दिए। ब्यूरो