फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प दिवस के रूप में

विज्ञापन
विज्ञापन
संकल्प दिवस के रूप में मनाई उमराई की पुण्यतिथि
विज्ञापन

रायबरेली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उमराई यादव की 46वीं पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका के अध्यक्ष इलियास ने कहा कि उमराई यादव ने 12 साल की आयु में हाथों में तिरंगा थामा था। कहा कि आज के दिन युवाओं को अच्छे काम करने का संकल्प लेना चाहिए। आईटीआई कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष रामविलास यादव ने कहा कि उमराई यादव ने वानर सेना में शामिल होकर जेल यात्रा की। उनके पिता महावीर 7 जनवरी 1921 को मुंशीगंज गोलीकांड में घायल हुए थे। इनके परिवार के कई और लोगों ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। सपा के जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव, सुरेश पासवान, रईस अहमद, आशीष आदि ने कहा कि जिला प्रशासन को उमराई यादव के नाम पर कुछ न कुछ करना चाहिए, ताकि उनकी यादों को सदैव के लिए संजोया जा सके। उमराई के बेटे ओपी यादव ने कहा कि मां की यादों को संजोये रखने के लिए साथियों के सहयोग से कुछ न कुछ अवश्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें