फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आवास के बाहर पांड, पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर तीन सिपाहियों को नोटिस
विज्ञापन

रायबरेली। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को अधिकारियों के सरकारों आवासों व नागरिकों के घरों पर पहुंचकर जांच की। डीएम आवास के बाहर बने पौंड और पुलिस लाइंस में तीन सिपाहियों के घरों पर मच्छरों का लार्वा मिला। डीएम आवास के बाहर बने पौंड में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। वहीं पुलिस लाइंस में सिपाही बृजमोहन यादव, गोविंद लाल पांडेय, अवधेश सिंह के घरों में मच्छरों के लार्वा मिले। इस पर तीनों सिपाहियों को नोटिस जारी किया गया। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय की जांच की गई, लेकिन यहां पर भी मच्छरों का लार्वा नहीं मिला। सीएमओ डॉ. डीके सिंंह ने बताया कि लोग घर व अपने कूलर की साफ-सफाई रखें, वरना डेंगू के शिकार हो सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें