पेड़ गिरने से दो गुमटियां टूटीं, आवागमन ठप
खीरों (रायबरेली)। बारिश के साथ गुरुवार को तेज हवा चलने से अतरहर-पाहो मोड़ पर नीम का पेड़ धराशाई हो गया। जिससे इससे कई घंटे तक आवागमन ठप रहा। पेड़ का कुछ हिस्सा सड़क के किनारे रखी एक पान की गुमटी और बगल में स्थित एक चाय की दुकान पर भी गिरा। उस समय दुकान बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने से एक मात्र रोडवेज बस अतरहर से रायबरेली नहीं जा सकी। इस मार्ग से गुजरने वाले प्राइवेट और स्कूली वाहन भी नहीं निकल सके। थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने बताया कि सड़क पर गिरे पेड़ को कटवाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।