अस्पताल में भर्ती बीमार अभ्यर्थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
फतेहपुर के सत्यम (22), सौरव चौधरी (24), अयोध्या के रीतेश गुप्ता (27), विपाल (22), अश्वनी पांडेय (26), अमरेश कुमार (24), ल्खनऊ के अभिषेक (24), बाराबंकी के अंकित पटेल (26), पंकज (24), दीशांक (22), शैलेंद्र (24), सुल्तानपुर के कुलदीप कुमार (29), प्रतीक सिंह (23), अटल तिवारी (22), अर्पणा मिश्रा (23), राजवीर (23) समेत अन्य अभ्यर्थी बीमार हुए। इन सभी का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। एक साथ 21 अभ्यर्थियों के अस्पताल पहुंचने से स्टाफ में अफरातफरी रही। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों का इलाज कराया गया। सभी स्वस्थ हैं।