फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, नौ घायल
विज्ञापन



बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के तद्दीपुर गांव में मंगलवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियां चलीं। इसमें नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।


गांव निवासी अजीत की बहन होली पर घर आई थी। बहन के ससुरालीजन उसे लेने आए थे। विदाई के समय पड़ोसी लालू यादव पैरा काट रहा था। इससे धूल उड़ रही थी।

अजीत ने पैरा कुछ समय न काटने के लिए मना किया। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियां चलने लगीं।


इसमें एक पक्ष से अजीत कुमार (24), अमर बहादुर यादव (40), सुशीला (34), कमलेश कुमारी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।


दूसरे पक्ष से लालू यादव, नागेश्वर, अखिलेश, नन्हू, लाला को मामूली चोटें आईं हैं। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें